अंबाला के द एसडी विद्या स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक व स्टाफ। प्रवक्ता
- फोटो : Amar ujala
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल में शुक्रवार को नए शैक्षणिक सत्र के उपलक्ष्य में अभिविन्यास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक ढांचे और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता से रूबरू कराना था। नन्हे विद्यार्थियों ने मनमोहक समूह नृत्य पेश कर मन मोह लिया। प्रधानाचार्या ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय के विजन और मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्यालय न केवल शिक्षा, बल्कि संस्कारों और खेलकूद में भी उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। अभिभावकों को तकनीक के माध्यम से विद्यालय का वर्चुअल कैंपस टूर कराया गया। स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा और प्रगतिशील वातावरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में कई अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए। संवाद