फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लाइमैन के सिर में मारी ईंट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम के एसडीओ के साथ मंगलवार दोपहर को गोहाना रोड पर निरीक्षण करने पहुंची टीम पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। लाइनमैन मनोज ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनके सिर में ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

नांगलखेड़ी गांव के मनोज ने बताया कि वह सनौली रोड सब डिवीजन में लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। मंगलवार दोपहर को एसडीओ और जेई के साथ उनकी टीम सेक्टर-11 में देवेंद्र बेकरी के पास बिजली लाइन का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। उसी समय वहां कुछ युवक आए और आपस में झगड़ा करने लगे। थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि मनोज की शिकायत पर कुटानी रोड निवासी राजेश व केशव के खिलाफ मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें