फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जमानत के लिए अदालत में लगा दिए फर्जी दस्तावेज, कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई तो हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी ने जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर अदालत में जमा करा दिए। जब अदालत ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की तो फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ। जमीन के मालिक ने अदालत पहुंचकर बताया कि उसने किसी की जमानत नहीं ली। अदालत से थाना प्रभारी से जांच कराई तो उसमें भी प्रथमदृष्टया दस्तावेज फर्जी होने की बात सामने आई। अदालत के आदेश पर आरोपी सगीर के खिलाफ थाना सेक्टर-13-17 में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सतौली निवासी सगीर के खिलाफ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई चल रही है। इस मामले में आरोपी जमानत पर है। कुछ दिन पहले करनाल के राजकरण ने अदालत के सामने बयान दिए कि उसे जानकारी मिली है कि आरोपी सगीर की जमानत के बदले उसकी जमीन की कुर्की करने का आदेश जारी किए गए हैं जबकि, उसने कभी आरोपी की जमानत नहीं ली। वह आरोपी को जानता तक नहीं। किसी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को राजकरण बनाकर आरोपी की जमानत ली है। जिस पर अदालत ने थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी। थाना प्रभारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि राजकरण ने आरोपी सगीर की जमानत नहीं ली थी। किसी और ने खुद को राज करण बताकर जमीन के दस्तावेज पर अपनी फोटो लगाकर जमानती बांड पेश कर दिया।
थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर अदालत से राजकरण की जमीन को जमानती बांड से मुक्त कर दिया, साथ ही आरोपी सगीर और जमानत के दस्तावेजों पर फोटो लगाने के आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-13-17 में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। सभी दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-दलबीर सिंह, प्रभारी थाना सेक्टर-13-17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें