फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी की क्रेटा कार का शीशा तोड़कर चुराया सवा लाख रुपये भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर एक नर्सरी के बाहर खड़ी एक उद्यमी की क्रेटा कार का शीशा तोड़कर चोर सवा लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर ले गए। गाड़ी मालिक पांच मिनट बाद गाड़ी के पास लौटा तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

अंसल सुशांत सिटी निवासी नवीन कालड़ा ने बताया कि उनकी सेक्टर-29 में फैक्टरी हैं। दो दिन पहले उन्होंने जीटी रोड स्थित रूबी नर्सरी से फैक्टरी के लिए पौधे लिए थे। वह वीरवार को पौधों की पेमेंट करने के लिए नर्सरी गया था। उसने नर्सरी के बाहर अपनी क्रेटा कार खड़ी कर रही।
जब वह करीब पांच मिनट बाद लौटा तो ड्राइवर साइड की तरफ कार का अगला शीशा टूटा हुआ था। उसने गाड़ी की अगली सीट के नीचे रखा बैग चेक किया तो वह गायब मिला। नवीन कालड़ा के अनुसार, बैग में सवा लाख रुपये और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि वह उपरोक्त रकम अपने वर्करों के वेतन के लिए घर से फैक्टरी के लिए लेकर निकला था। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

- मैगनस अस्पताल के पास दस्तावेज से भरा बैग मिला
उद्यमी ने बताया कि बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित मैगनस अस्पताल के पास एक लावारिस बैग पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने बैग को चेक किया तो उसमें नवीन कालड़ा नाम से दस्तावेज मिले। लोगों ने कॉल कर बैग मिलने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो उसे बैग मिला, जिसमें दस्तावेज थे, लेकिन रुपये गायब थे। वहीं पुलिस अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा रही है।
विज्ञापन

उद्यमी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश के लिए टीम जुटी हुई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें