फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन की युवती ने युवक को बातों में फंसाकर ठगे 1.20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। सोशल मीडिया के जरिए लंदन की युवती से दोस्ती करना युवक को महंगा पड़ गया। युवती ने उसे बातों में फंसाकर 1 लाख 20 हजार रुपये का चूना लगा दिया। युवती ने युवक से मुंबई के एयरपोर्ट पर कस्टम के हत्थे चढ़ने की बात कहकर मदद मांगी थी। युवक ने उसके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद युवती ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। युवक ने युवती की शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कुराना के ऋषिपाल ने बताया कि तीन माह पहले सोशल मीडिया के जरिये लंदन की रहने वाली एवा ब्राउन नाम की युवती से उसकी जान पहचान हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर शेयर किए और वीडियो कॉल के जरिए बात भी करने लगे। ऋषिपाल ने बताया कि वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। एवा ब्राउन ने उससे कहा कि वह भारत घूमना चाहती है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में एवा ब्राउन ने उसके पास कॉल करके बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर है। कस्टम ने उसे पकड़ लिया है। एवा ने एक व्यक्ति से उसकी बात कराई। व्यक्ति ने उससे कहा कि उसकी मित्र मुंबई एयरपोर्ट पर फंस गई है। उसे दिल्ली भेजने के लिए 1.20 लाख रुपये, टिकट एवं वेलो टैग की जरूरत है। अगर पैसे नहीं मिले तो उसे वापस लंदन भेजना पड़ेगा। वह उनके झांसे में आ गया और तीन बार में बताए गए खाते में 1.20 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके दो दिन तक उसकी एवा से बात होती रही, इसके बाद उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गया। उसका एवा से संपर्क नहीं हो पाया। उसे शक है कि एवा ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें