फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को गंभीरता से सुनें : एडीजीपी

Sat, 13 Jun 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पुलिस अ​धिकारियों की बैठक लेते एडीजीपी अशोक कुमार। स्रोत : पीआरओ - फोटो : samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल अशोक कुमार (एडीजीपी) ने शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय में अपराध समीक्षा बैठक की। थाना व चौकी प्रभारियों के साथ सीधा संवाद किया। अपराध रोकने, कानून एवं व्यवस्था बेहतर करने के साथ लंबित मामलों को निपटाने के आदेश दिए। इसके साथ पीड़ितों के साथ सभ्य व्यवहार और शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने व अपराध नियंत्रण के संबंध किए गए कार्यों के बारे पुलिस महानिरीक्षक को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि थाना व चौकी में आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुनकर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। यह पीड़ितों के साथ संवेदनशील, विनम्र व सभ्य व्यवहार करने से ही संभव होगा। उन्होंने थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की समय-समय पर बैठक लेकर इस बारे अवगत कराएं। पीड़ित की ऑनलाइन, ऑफलाइन या उच्चाधिकारियों के कार्यालय के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम भी है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। बैठक के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और विवेचना की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। इस मौके पर एएसपी हर्षित गोयल, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी प्रणय कुमार व डीएसपी मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें