फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक से पानीपत से बिहार ले जा रहे थे 9 लाख की शराब, कार कर रही थी एस्कॉर्ट

Sat, 01 Aug 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सोनीपत निवासी विनोद (40), पानीपत निवासी सोमवीर जोगी (42) और गाजियाबाद निवासी मिथुन बंसल (40) को रामनगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह भीटी में ढूंढीराज पुलिया के पास एनएच-19 से गिरफ्तार किया। तीनों पर हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप ट्रक में लादकर वाराणसी के रास्ते बिहार ले जाने का आरोप है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और उसे एस्कॉर्ट कर रही कार को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया। ट्रक की तलाशी में प्लास्टिक की कैरेट की आड़ में छिपाकर रखी गई 102 पेटी और 320 शीशी,
विज्ञापन

कुल 5216 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पानीपत (हरियाणा) से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एकट्रक के वाराणसी के रास्ते बिहार जाने की जानकारी मिली थी। टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोका और चेकिंग की। तलाशी में ट्रक में प्लास्टिक की कैरेटों के बीच छिपाकर रखी गई 999 ब्रांड की व्हिस्की बरामद हुई। बरामद शराब की शीशियां 180-180 एमएल की बताई गई हैं। जिसकी कीमत करीब 9 लाख है। पुलिस के अनुसार, तस्करी की खेप को बिहार पहुंचाने के लिए कार से ट्रक को एस्कॉर्ट
विज्ञापन

किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें