संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तीन पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी द्वारा युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर कोई नाम गुदा हुआ है जो स्पष्ट नजर नहीं आ रहा हैं। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।