फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा में पकड़ी लाखों की शराब, चालक, ठेकेदार और कारिंदा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सीआईए-थ्री पुलिस ने समालखा में हथवाला मोड़ पर शराब ठेके के पास अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा। शराब को पंजाब के पटियाला से समालखा में तस्करी के लिए लाया गया था। बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस टीम ने आबकारी इंस्पेक्टर गौरव कुमार के साथ सोमवार को गश्त के दौरान हथवाला मोड़ पर शराब ठेके के पास दबिश देकर एक राजस्थान नंबर का ट्रक पकड़ा। ट्रक में बैठे तीन लोगों को काबू कर पूछताछ की तो ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपनी पहचान मनोज चावला निवासी महाबीर नगर दिल्ली, नरेंद्र निवासी शहरमालपुर और शेर रावत पुत्र निवासी माॅडल टाउन पानीपत के रूप में बताई। ट्रक से 449 पेटी शराब हाई इंपैक्ट डीलक्स व्हिस्की और 181 पेटी ओल्ड स्पीच प्राइम व्हिस्की अंग्रेजी शराब मिली।
आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार नरेंद्र शराब ठेकेदार है। उसका समालखा में हथवाला मोड़ पर शराब का ठेका है। आरोपी शेर रावत कारिंदे के रूप में काम करता है। उक्त अवैध शराब पंजाब के पटियाला से सस्ते दाम में खरीद समालखा में तस्करी के लिए लाया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें