पानीपत। थाना चांदनीबाग पुलिस ने ऊझा गेट के पास से शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार दोपहर को आरोपी विकास नगर निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक पेटी शराब बरामद की। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना चांदनीबाग प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ऊझा गेट के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब के गोदाम से सस्ते दाम में खरीदकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता है। संवाद