फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कल हल्के बादल, फिर 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
दिन भर चली तेज हवा मौसम रहा साफ। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील रहा है। मंगलवार को सुबह ही तेज धूप निकलने व हवा की रफ्तार कम होने से दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञों ने वीरवार को फिर से बादल छाने की संभावना जताई है। शुक्रवार को फिर से तापमान बढ़ेगा। सप्ताह के समापन तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तापमान 28 डिग्री हो गया था लेकिन लगातार बदलाव के चलते मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिनभर खिली धूप से दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। वहीं मौसम में लगातार बदलाव से किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है। गेहूं की फसल के उठान का समय आ गया है। यदि इस समय बारिश होगी तो फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मौसम में लगातार बदलाव आते रहेंगे। वीरवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को तापमान फिर से बढ़ेगा। सप्ताह समापन पर दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हवा की रफ्तार लोगों को लगातार परेशान करेगी।
विज्ञापन



दिन अधिकतम / न्यूनतम तापमान

मंगलवार 34/14
बुधवार 34/16
वीरवार 36/17
शुक्रवार 36/19
शनिवार 36/18
रविवार 38/19
सोमवार 38/21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें