फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडियों में उठान धीमा, रास्तों पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मंडियों में गेहूं की लगातार आवक हो रही है। मंडियों में 26वें दिन भी उठान कार्य तेज नहीं हो पाया है। मंडियों में 287178.8 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। साथ ही मंडियों में 258520.4 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। अब तक 199284.05 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हुआ है। उठान कार्य धीमी गति से होने के कारण मंडियों में रास्तों पर भी गेहूं के ढेर लगे हुए है। साथ ही मंडियोंं में गेहूं लेकर आने वाले किसानोंं का लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन

किसान राजेंद्र, जगदीश और सुरेश ने बताया कि मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य सरकारी एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। साथ ही मंडियों में समय पर गेहूं का उठान कार्य नहीं होने से रास्तों पर गेहूं के ढेर लगे हुए है। जिससे किसानोंं को मंडियों मेंं आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मंडियों में किसानों को कोई सुविधा नहीं मिलने से भी उन्हें परेशानी हो रही है। समय पर गेहूं का उठान कार्य किया जाए।
पानीपत मंडी में 29341.2 मीट्रिक टन की आवक हुई है। साथ ही 28711.5 मीट्रिक टन की खरीद की और 24408 मीट्रिक टन का उठान किया है। बाबरपुर मंडी में अब तक 15425.1 मीट्रिक टन की कुल आवक हुई है। साथ ही 15193.4 की खरीद हुई और 15924 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। बबैल खरीद केंद्र में 4607.1 मीट्रिक टन की आवक हुई है। साथ ही 4607.1 की खरीद हुई और 3893.3 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। बापौली मंडी में 28326.8 की आवक हुई है। साथ ही 27576.6 की खरीद हुई और 18494.1 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। सनौली मंडी में 4173.1 की आवक हुई है। साथ ही 4173.1 की खरीद हुई और 3768.8 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। समालखा मंडी में 83027.2 की आवक हुई है। साथ ही 67560.4 की खरीद हुई और 47969.5 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। मतलौडा मंडी में 57737.3 की आवक हुई है। साथ ही 47161.2 की खरीद हुई और 37164.1 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। छिछड़ाना खरीद केंद्र में 13826 की आवक हुई है। साथ ही 12795.5 की खरीद हुई व 9552.35 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। उरलाना कलां खरीद केंद्र में 2735.4 की आवक हुई है। साथ ही 2669.3 की ही खरीद हुई और 2343.8 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। इसराना मंडी में 39819.2 की आवक हुई है। साथ ही 38931.4 की खरीद और 29370.8 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। नौल्था खरीद केंद्र में आवक और खरीद की कोई सूचना नहीं है। अहर खरीद केंद्र में 8160.4 की आवक हुई है। साथ ही 8140.9 की खरीद हुई है और 6396.3 मीट्रिक टन का उठान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें