फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरकारी स्कूल से मिड-डे-मील के बर्तन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। कैथ गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल की रसोई का ताला तोड़ चोरों ने रसोई में रखे मिड डे मिल के बर्तन चोरी कर लिए। इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रधानाचार्या ममता देवी ने बताया कि वीरवार की शाम स्कूल की छुट्टी होने के बाद रसोइया ने रसोईघर पर ताला लगा कर चाबी स्कूल प्रबंधन को सौंप दी थी। शुक्रवार को स्कूल खुलने पर जब रसोइया खाना बनाने पहुंची तो रसोईघर का ताला टूटा मिला। जांच करने पर रसोईघर से चार बड़े पतीले, एक गैस चूल्हा, स्टील की प्लेट, दो मयूर जग व मेज गायब मिली। पुलिस ने प्रधानाचार्या ममता देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें