फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्यार के लिए परिजन छोड़े, पति नशेबाज और चोर निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्यार पाने के लिए अपने परिजनों को ठुकरा कर प्रेमी से शादी कर ली। शादी के छह माह बाद जब पति सच्चाई सामने आई तो विवाहिता का प्यार से भरोसा उठ गया। जिंदगी से हताश होकर दिल्ली पैरलल नहर में कूदकर जान देने के लिए पहुंच गई। लेकिन, मौके पर मौजूद जनसेवा दल सदस्यों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन

विवाहिता का कहना है कि पति नशा करने का आदी है और लत पूरी करने के लिए चोरी करता है। वह उस पर गर्भपात करने का दबाव बना रहा है।
जनसेवा दल के सदस्य चमन लाल गुलाटी ने बताया कि वह मंगलवार शाम को असंध रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास नहर किनारे मौजूद थे। उसी समय एक युवती आई और नहर किनारे घूमने लगी। युवती की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर वह उसे करीब गए तो युवती ने नहर में छलांग लगाने की तैयारी कर ली। लेकिन, किसी तरह से उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवती से बात की तो उसने आपबीती बताई।
विवाहिता ने बताया कि वह ईदगाह कॉलोनी में रहती है। उसका कॉलोनी के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह माह पहले उसने युवक से शादी करने का फैसला लिया। जिस पर माता-पिता ने ऐसा करने से रोका और कहा कि युवक की आदत ठीक नहीं है। लेकिन, प्यार को पाने के लिए उसने माता-पिता को छोड़ दिया और शादी कर ली।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद से ही पति ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। वह नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं बाद में पता चला कि उसका पति नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी भी करता है। जब उसने ऐसा करने से रोका तो उसकी पिटाई की। अब तीन माह की गर्भवती है तो आरोपी उस पर गर्भपात का दबाव बना रहा है। फिलहाल जनसेवा दल के सदस्यों ने युवती की मां को बुलाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस के प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें