फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुख्य सड़कों के साथ तीनों स्टेट हाईवे पर शहर से बाहर छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी में मुख्य सड़कों के साथ तीनों स्टेट हाईवे पर शहर से बाहर अंधेरा छाया हुआ है। ऐसे में राहगीर हादसों का सफर तय करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शहर में तीनों स्टेट हाईवे की स्थिति एक जैसी बनी हुई है। पानीपत-हरिद्वार, पानीपत-गोहाना और पानीपत-जींद स्टेट हाईवे से निकल पाना भी मुश्किल है।
जमीनी पड़ताल के दूसरे दिन शहर की मुख्य सड़कों और स्टेट हाईवे पर पसरे अंधेरे की खौफनाक तस्वीर सामने आई। स्थिति यह है कि शहर की अंदरूनी सड़कों के साथ जिले को अन्य राज्यों व जिलों से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्गों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। शाम ढलते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यहां से गुजर पाना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें