फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में वकीलों ने बंद रखा काम

Sun, 02 Aug 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के आह्वान पर अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। वकीलों के वर्क सस्पेंड पर रहने के कारण जिला अदालत और समालखा उप-न्यायालय में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

अधिवक्ता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लागू की जा रही लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम प्रणाली का लगातार विरोध कर रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह दूहन ने कहा कि संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के निर्णय अनुसार सभी अधिवक्ता एकजुट हैं। जब तक वकीलों के हितों की अनदेखी बंद नहीं होती और मांगें पूरी नहीं की जातीं, यह आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें