फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्नातक कक्षाओं के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, 16 जून तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक कक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम 09 जून से बढ़ाकर 16 जून कर दी है। विभाग का यह फैसला कॉलेजों में कुल सीटों के मुकाबले आवेदनों की संख्या करीब 40 प्रतिशत कम होना रहा। आवेदन कम होने का कारण निदेशालय द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया करीब 20 दिन पहले शुरू करने को माना जा रहा है। अक्सर पंजीकरण प्रक्रिया 12वीं का परिणाम जारी होने के करीब 20 दिन बाद अर्थात 05 जून के आसपास शुरू होती थी लेकिन इस बार 12वीं का परिणाम जारी होने के पांच दिन बाद ही निदेशालय की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

दस्तावेज पूरे न होने के कारण विद्यार्थियों को भी काफी मुश्किलें आ रही थी। अधिकतर विद्यार्थियों को आवेदन न हो पाने की चिंता सता रही थी। पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने से न केवल विद्यार्थियों को राहत मिली है, कॉलेज प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। अब निर्धारित तिथि तक विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेज व कोर्स में आवेदन कर सकेंगे और उनका उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में दाखिला लेने का सपना पूरा हो सकेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार कॉलेजों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक करीब 60 प्रतिशत विद्यार्थी ही पंजीकरण करवा पाए थे। आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है लेकिन पीपीपी को अपडेट करवाने में समय लग रहा था जबकि आवेदन के लिए करीब एक सप्ताह का ही समय मिल पाया था। पीपीपी में इनकम अपडेट होने में करीब 15 दिन का समय लग रहा था। वहीं ग्रीष्मावकाश में स्कूल बंद होने के कारण विद्यार्थी चरित्र प्रमाण-पत्र नहीं बनवा पा रहे। दस्तावेजों की कमी के कारण कुछ विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण करवाना लगभग मुुश्किल बना हुआ था। अब विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर विद्यार्थियों को राहत दी है।
विज्ञापन


बॉक्स


अब तक हुए 1.25 लाख से अधिक पंजीकरण

आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कुल 345 कॉलेजों में 88 कोर्स के लिए करीब दो लाख 30 हजार सीटों पर पंजीकरण जारी है। पंजीकरण के नोडल अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के कॉलेजों में सीटों के मुकाबले करीब 60 प्रतिशत आवेदन हुए हैं। आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। आर्य पीजी कॉलेज के नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि आवेदन के अंतिम दिन आवेदकों की बहुत ज्यादा भीड़ रही। कई आवेदक पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए। पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करवाने में भी परेशाानी हुई।

बॉक्स


14 कॉलेजों में 11260 सीटों पर होगा दाखिला

जिले के 14 कॉलेजों में 11260 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। इनमें चार राजकीय, पांच राजकीय सहायता प्राप्त तथा पांच सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। जिले में इस बार 15500 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10175 विद्यार्थी तथा सीबीएसई के 5450 विद्यार्थी शामिल हैं। ऐसे में अपनी-अपनी सीटों को भरने के लिए काॅलेज प्रशासन द्वारा भी पूरा जोर लगा दिया गया है।






वर्जन-

कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 09 जून से बढ़ाकर 16 जून कर दी गई है। दाखिले का नया शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। एसडी कॉलेज में 1950 सीटों पर तीन हजार से अधिक आवेदन हो चुके हैं। कॉलेज में नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन


- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें