फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा आज

Sat, 02 Nov 2013 11:15 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में दीपों का त्योहार दीपावली आज है। लक्ष्मी मां और गणेश की पूजा के साथ आतिशबाजी को लेकर हर कोई तैयार हो गया है।
विज्ञापन


रविवार को अमावस्या 8:19 बजे तक रहेगी। धर्मशास्त्रियों की माने तो महालक्ष्मी पूजन का सर्वोत्तम समय 7:14 से लेकर 8:50 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में किया पूजन धन लाभ देने वाला होगा। वहीं दिवाली के दिन दोपहर बाद सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा।

ये रहेगा पूजन का मुहूर्त
धर्मशास्त्रियों की माने तो अमावस्या दो नवंबर सायं 8:12 बजे लग जाएगी और यह तीन नवंबर को सायं 8:19 तक रहेगी। ऐसे में इससे पहले ही पूजन कर लेना हितकारी होगा, लेकिन महालक्ष्मी पूजन का सर्वोत्तम समय 7:14 से लेकर 8:50 बजे तक रहेगा। प्रात: नौ से 12 बजे तक लाभ व अमृत चौघड़िया और दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक शुभ और अमृत चौघड़िया वाला रहेगी।
विज्ञापन


शास्त्रों अनुसार ही करें पूजा
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा शास्त्रों अनुसार ही करनी चाहिए। इस तरह से की गई पूजा अधिक फलदायी होती है। विधि विधान से पूजा कर ही लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। इसके साथ श्रीयंत्र की पूजा करना अति शुभ फलदायी होता है। व्यक्ति को स्नान कर श्रीयंत्र को गंगाजल से धो लेना चाहिए। उसको लाल कपड़े के साथ तांबे या सोने-चांदी के पात्र में रखना चाहिए।

नारियल को तांबे के पात्र में आम की पत्तियां लगाकर रखना चाहिए। व्यक्ति को पूजन के स्थान को गाय के गोबर से लीपा पोती कर पूजा चौकी बनानी चाहिए। इस पर लाल कपड़ा डालकर गणेश, महालक्ष्मी और श्री यंत्र को रख चावल और गेहूं की सात ढेरियां बनाना सुखदायी होता है।

दिवाली के दिन सूर्यग्रहण
दिवाली के दिन दोपहर बाद सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह दूसरे देशों में ही दिखाई देगा। कुछ धर्मशास्त्री इसका प्रभाव मानते हैं तो कुछ यहां पर इसका प्रभाव नहीं मानते। देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि दिवाली के दिन सूर्य ग्रहण दोपहर बाद 3:35 बजे से सायं 8:59 तक रहेगा। उन्होंने बताया कि सूर्य ग्रहण मध्य पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण यूरोप, स्पेन, पुर्तगाल, फ्रांस, इटली, स्विटजरलैंड, आस्ट्रिया, उत्तर-पूर्वी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में होगा।

सूर्य ग्रहण के समय करें जाप
धार्मिक लोगों की माने तो सूर्य और चंद्र ग्रहण उन पर संकट आने पर होते हैं। ऐसे में लोग जाप कर संकट को कम करा सकते हैं। शास्त्रियों ने बताया कि ग्रहण के समय अपने गुरू या ईष्ट देवता का जप करना चाहिए। उनके जप उनके ईष्ट के मंत्रों से टकराएंगे और सूर्य का संकट कम हो सकता है।

दीपक की पूजा का महत्व
दिवाली हो और दीपों की पूजा न हो तो यह बात गवारा लगेगी। इस दिन दीपक की पूजा का विशेष महत्व होता है। व्यक्ति को एक थाल में चार या छहमुखी दीपक और दूसरे थाल में 26 दीपक रखने चाहिए। इन सब दीपकों को प्रज्वलित कर जल, रोली, खील बताशे, चावल, अबीर, गुलाल और धूप से पूजा कर तिलक लगाएं।

पूजा का विधान
दिवाली पर मां लक्ष्मी, गणेश व मां सरस्वती का भी पूजन किया जाता है। तीनों की पूजा करने से घर व परिवार के धन, विद्या व सिद्धि होती है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है, लेकिन गणेश के बिना कोई भी पूजा फलदायी नहीं मानी जाती। ऐसे में दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के साथ गणेश का पूजन भी किया जाता है। मां सरस्वती की पूजा ज्ञान न भी किया जाना चाहिए। सरस्वती की पूजा ज्ञान प्राप्ति को की जाती है।

चिंगारी लगे तो करें फर्स्ट एड
दिवाली के दिन लोग आतिशबाजी करने में पीछे नहीं हटते। बच्चों से लेकर बड़े तक आतिशबाजी उत्साह के साथ करते हैं। कई बार जल्दबाजी या गलतफहमी में चिंगारी शरीर को लग जाती है। डॉ. तरुण नारंग ने बताया कि ऐसे में प्राथमिक उपचार करना बहुत जरूरी है। प्राथमिक उपचार के बाद जलन कम नहीं हो पाती है तो तुरंत चिकित्सक की राय लें। किसी तरह की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

दस बजे तक होगी आतिशबाजी
जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों को आतिशबाजी चलाने के समय को लेकर बाउंड कर दिया है। लोग दिवाली के दिन रात 10 बजे तक ही पटाखे चला सकेंगे। इसके बाद पटाखे चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


आगजनी हो तो दमकल विभाग में करें फोन
दिवाली पर पटाखों या अन्य कारणों के चलते कहीं पर आगजनी की घटना हो जाएं तो इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दें। दमकल विभाग ने दिवाली को लेकर छुट्टियों को रद्द कर दिया है और दमकलकर्मी पूरा दिन और रात को ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। दमकल विभाग के सहायक जिला दमकल अधिकारी राम सिंह ने बताया कि किसी तरह की घटना होने पर 0180-101, 101, 0180-2670458, 0180-2660458 और 0180-2660101 पर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें