फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन से छह संदिग्ध काबू

Sat, 02 Nov 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने जांच अभियान तेज कर दिया है। जांच अभियान के दौरान जीआरपी ने आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत मेें लिया।
विज्ञापन


जीआरपी व आरपीएफ द्वारा स्टेशन परिसर में सुरक्षा संबंधी बरती जा रही ढील को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जीआरपी जागी और जांच अभियान चलाए।

जीआरपी थाना पानीपत ने शनिवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी की टीम ने कई संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई।  
विज्ञापन


यात्रियों ने भी दबोचे झपटमार
स्टेशन परिसर में ही कई यात्रियों ने भी झपटमारों को काबू किया। जीआरपी थाना में इस तरह के केस को लेकर दिनभर यात्रियों का आवागमन रहा। मुंबई जा रहे एक परिवार के कई सदस्य एक संदिग्ध किशोर को पकड़कर थाने लाए। यात्रियों का आरोप था कि किशोर ने उनका थैला चुराया है।

थैले में उनकी नकदी व मोबाइल था। ऐसे ही दो संदिग्धों को पर्स चोरी करने व दो अन्य को भी चोरी ही करने के आरोप में हिरासत में लिया।

इसी दौरान अन्य पांच-छह यात्री भी एक किशोर को खुद ही पकड़कर थाने लाए। महिलाआें का आरोप था कि उक्त किशोर ने उनका मोेबाइल व अन्य सामान चोरी किए हैं। जीआरपी ने सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की।

अमर उजाला ने चेताया था
रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा से संबंधित बरती जा रही ढील की खबर को अमर उजाला ने अपने दो नवंबर के अंक मेें प्रमुखता से छापा था। खबर के माध्यम से जीआरपी व आरपीफ को सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध करने के बारे में चेताया था। इसके बाद ही जीआरपी न सतर्कता बरतते हुए जांच अभियान चलाए।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें