फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: योजना के लाभ के लिए भटक रहीं लाडो

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना से जिले की महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल रही है जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। हालांकि दूसरी ओर कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जिनके आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक पहली किस्त नहीं मिली है। नियमित राशि मिलने से महिलाएं छोटी-छोटी बचत करने लगी हैं और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में भी उन्हें मदद मिल रही है।
विज्ञापन




लाभार्थी महिला सुनीता ने बताया कि मिलने वाली राशि से उन्होंने घर के छोटे खर्च पूरे किए। एक अन्य महिला रेखा ने कहा कि पहले उन्हें पैसों की कमी के कारण कई जरूरतें टालनी पड़ती थीं लेकिन अब स्थिति में सुधार हुआ है, वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद राशि का इंतजार कर रही हैं। सरिता ने बताया कि वह कई बार संबंधित विभाग के चक्कर लगा चुकी हैं लेकिन उन्हें केवल इंतजार करने की सलाह दी जाती है।




महिला कमला ने बताया कि उनका आवेदन महीनों पहले स्वीकृत हो चुका है लेकिन अभी तक खाते में राशि नहीं आई। उन्होंने कहा कि बार-बार कार्यालय जाने में समय और पैसा दोनों खर्च होता है।
विज्ञापन








कुछ मामलों में तकनीकी कारणों और दस्तावेज की जांच के कारण भुगतान में देरी हो जाती है। जिन महिलाओं की राशि लंबित है, उनकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और जल्द ही उन्हें लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन




-डॉ. सोमपाल, जिला प्रबंधक, क्रीड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें