पानीपत। इनेलो ने कुलदीप राठी को जिलाध्यक्ष बनाया है। वे इससे पहले पानीपत ग्रामीण विधानसभा के अध्यक्ष थे। कुलदीप राठी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, शेर सिंह बड़शामी, करण चौटाला और विधायक अर्जुन चौटाला का आभार जताया है। उन्होंने पार्टी की नीतियों पर खरा उतरने का भरोसा दिया है।
कुलदीप राठी ने बताया कि इनेलो हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जिला व प्रदेश के लोग आज भी इनेलो के राज को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला व विधानसभा स्तर पर संगठन की जल्द ही घोषणा की जाएगी। इसके लिए पार्टी आलाकमान से कार्यकर्ताओं पर चर्चा की जाएगी।