फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑनलाइन कविता लेखन प्रतियोगिता में केयूके की मोनिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से भारत में राजनीतिक परिदृश्य विषय पर राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में करीब 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी रचनाएं भेजी। प्रतियोगिता का आयोजन राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. किरण मदान और सहायक प्राध्यापिका खुशबू की ओर से किया गया। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मोनिका ने प्रथम, राजकीय कन्या महाविद्यालय गुरुग्राम की प्रिया ने दूसरा और राजकीय कन्या महाविद्यालय गुरुग्राम की निष्ठा और सनातन धर्म कॉलेज अंबाला कैंट से अलीशा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में राजनीतिक चेतना, विचारशीलता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते है। उन्होंने कहा कि कविता लेखन के माध्यम से हम समाज में बदलाव की दिशा में सोचने और कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। डॉ. किरण मदान ने कहा कि कविता एक सशक्त माध्यम है जिससे हम समाज के जटिल और महत्वपूर्ण मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से व्यक्त कर सकते है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचारों को कविता के रूप में व्यक्त कर समाज में जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर राहुल, विकास, मोहित और पूजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें