फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्ट्री लगा मालिक अमेरिका गया, प्रबंधक ने किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर 29 स्थित फैक्ट्री पर कब्जा कर प्रबंधक ने फैक्ट्री मालिक से मारपीट की और उसकी करोड़ों रुपये की चोरी कर एक नई फैक्ट्री खरीद ली। फैक्ट्री मालिक प्रबंधक के भरोसे फैक्ट्री छोड़ पत्नी के साथ अमेरिका चला गया था। जब वह 18 साल बाद वापस पानीपत आया तो प्रबंधक फैक्ट्री पर कब्जा कर चुका था। अब फैक्ट्री मालिक ने इसकी शिकायत उपायुक्त को दी। उपायुक्त के निर्देश पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 29 पार्ट टू निवासी कुमार वीरेंद्र चौधरी ने डीसी को दी शिकायत में बताया कि वह तीन दशक से अमेरिका में रह रहा था। उसने 2006 में सेक्टर 29 पार्ट टू में एक टेक्सटाइल फैक्ट्री लगाने का फैसला किया। इसके लिए उसने अपनी पत्नी कमलेश चौधरी के नाम 7169 वर्ग गज जमीन भी खरीदी। उसने यहां केके इंटरनेशनल के नाम से फैक्ट्री शुरू की। फैक्ट्री में उसने रिसालू गांव के तेजबीर मलिक को प्रबंधक बनाया था। तेजबीर मलिक ने उसे विश्वास दिलाया कि वह फैक्ट्री का संचालक ईमानदारी से करेगा।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपनी पत्नी कमलेश के साथ वापस अमेरिका चला गया। वह 25 अक्तूबर 2024 को वापस पानीपत आया और यहीं पर अब बाकी का जीवन यापन करने का फैसला किया। जब वह अपनी केके इंटरनेशनल फैक्ट्री में गया तो उसे तेजबीर मलिक ने फैक्ट्री से बाहर निकाल दिया। उससे मारपीट की और उसे कहा कि अब यह फैक्ट्री व जमीन उसकी है।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने फैक्ट्री के खातों की जांच की तो खातों में लगभग 10 करोड़ रुपये की हेराफेरी मिली। तेजबीर ने उसकी फर्म में घपला कर सूरज इंटरनेशनल के नाम से नई फैक्ट्री खरीद ली। आरोपी तेजबीर ने उसके साथ विश्वासघात किया और उसे करोड़ों रुपये की चपत लगाई। उसकी फैक्ट्री पर भी कब्जा कर लिया। अब उसने डीसी को शिकायत देकर न्याय की मांग की है। उपायुक्त के निर्देश पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें