फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमल व रोहित ने जीता ‘बेस्ट एथलीट’ का अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया तथा अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रभारी प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, ज्योति द्वितीय तथा कशिश तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में कशिश प्रथम, कोमल द्वितीय तथा कीर्ति तृतीय रही। 400 मीटर में कशिश प्रथम, ज्योति द्वितीय तथा कीर्ति तृतीय रहे। डिस्कस थ्रों में मेघा प्रथम, कीर्ति द्वितीय तथा कोमल तृतीय रहे। शॉटपुट में कोमल प्रथम, मेघा द्वितीय तथा शिवानी तृतीय रहे। इसी प्रकार लंबी कूद में कोमल प्रथम, ज्योति द्वितीय तथा शिवानी तृतीय रही।
लड़कों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, आर्यन द्वितीय तथा विनय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में रोहित ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय तथा मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में रोहित प्रथम, मोहित द्वितीय तथा कृष्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रोहित प्रथम, आर्यन द्वितीय तथा सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शॉटपुट में सौरभ ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय तथा विजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में विनय ने प्रथम, जतिन ने द्वितीय तथा राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया तथा कोमल ने ‘बेस्ट एथलीट लड़की’ तथा रोहित ने ‘बेस्ट एथलीट लड़का’ वर्ग में अवार्ड जीता। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग तथा गर्वमेंट कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संजू अबरोल ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। महाविद्यालय से डॉ. रामेश्वर दास, राजकीय महाविद्यालय से डॉ. दलजीत सिंह, प्रो. सुरेंद्र सिंह तथा संजय बहादुर की आयोजन को करवाने में अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें