फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवा महोत्सव शुरू, बिखेरे संस्कृति के रंग

Wed, 13 Nov 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय 45वें इंटर जोनल युवा महोत्सव का मंगलवार क आईबी महाविद्यालय में शानदार आगाज़ हुआ। 34 महाविद्यालयों की 108 टीमों ने 18 विधाओं कॉरियोग्राफी, माइम, हरियाणवी आरकेस्ट्रा, समूह नृत्य, समूह गीत, एकल नृत्य, हरियाणवी लोकगीत, पेंटिग, रंगोली, प्रश्नोत्तरी, सांग आदि विधाओं में प्रस्तुति दी।

अपनी शानदार प्रस्तुतियों से युवाओं ने सांस्कृतिक विरासत के रंग बिखेरे और सभी उपस्थित का मन मोह लिया। सभी प्रस्तुतियों का सीधा प्रसारण तीनों दिन महाविद्यालय के यू-टयूब चैनल पर जारी रहेगा। मेदांता अस्पताल गुरुग्राम द्वारा प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इस मौके पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, केयूके के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला तथा आईबीएल सोसायटी तथा आईबी महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान धर्मबीर बत्रा, उपप्रधान बलराम नंदवानी, महासचिव लक्ष्मी नारायण मिगलानी, प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, सांस्कृतिक समिति के संरक्षक डॉ. निधान सिंह व संयोजिका डॉ. सुनीता ढांडा तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि महाविद्यालय परिवार के लिए यह प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हमें इतनी बड़ी जिम्मेदारी के निर्वहन का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा आर्य महाविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हमारी गौरवशाली संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवित रखने तथा उसके प्रसार के लिए इस तरह के जीवंत कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए ताकि शिक्षा तथा संस्कृति के संतुलित तालमेल से युवा वर्ग समाज को नई दिशा देता रहे। केयूके के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष तथा आर्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, युवा एवं सांस्कृतिक विभाग से हरविंद्र राणा, मारकंडा नेशनल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी, केयूके से पर्यवेक्षक तथा कुलपति के प्रतिनिधि डॉ. आनन्द कुमार आदि ने महोत्सव को गति देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर समालखा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनमोहन भडाना, भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सलुजा आदि उपस्थित रहे। युवा महोत्सव के सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि केयूके के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चिकित्सक डॉ. दीपचंद जैन, चिकित्सक डॉ. रीत चंद्र जैन, पुलिस उप-अधीक्षक जसवंत सिंह बांगर मौजूद रहे।
प्रथम दिन के परिणाम
n
पोस्टर मेकिंग ः एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, आर्य कॉलेज पीजी कॉलेज पानीपत द्वितीय और यूटीडी तृतीय।

n
ऑन द स्पॉट पेंटिंग ः यूटीडी प्रथम, आईजी महिला महाविद्यालय कैथल द्वितीय, एसडी कॉलेज अंबाला कैंट तृतीय।

n
रंगोली ः आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज कॉलेज पानीपत द्वितीय और यूटीडी तृतीय।

n
ग्रुप सॉंग हरियाणवी ः एसडी पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, यूटीडी द्वितीय और आर्य पीजी कॉलेज पानीपत तथा चौ. आईएस कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पुंडरी तृतीय।

n
क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल सोलो (पी)-

यूटीडी प्रथम, एसडी कॉलेज पानीपत द्वितीय और एसडी कॉलेज अंबाला कैंट तृतीय।

n
क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल सोलो (एनपी) - यूटीडी प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत दि्वतीय और गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर तृतीय।

n
कोरियोग्राफी ः एसडी कॉलेज पानीपत प्रथम, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर दि्वतीय और आईबी पीजी महाविद्यालय पानीपत तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें