फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईटीआई के छात्रों में चले चाकू, दो को घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह स्थित बस स्टैंड पर आईटीआई के छात्रों में जमकर चाकू और लात-घूंसे चले। दो छात्रों पर चाकू से हमला किया गया। एक छात्र पेट में चाकू लगने से बेहोश होकर गिर गया। उसको यहां से जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, परिजन यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देवी मंदिर के पास एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र के बयान पर आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सनौली खुर्द निवासी कुमार ने बताया कि वह पानीपत में आईटीआई का छात्र है। उसकी 18 अक्तूबर को मतलौडा निवासी शुभम के साथ कहासुनी हो गई थी। शुभम भी आईटीआई का छात्र है। इसी बात से अमित उससे रंजिश रखता है। सोमवार को वह अपने दोस्त झांबा गांव निवासी निशांत के साथ बस स्टैंड पर खड़ा था। यहां शुभम सात आठ लड़कों के साथ आया। वह सभी नशे की हालत में थे। आते ही उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। निशांत ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो उसकी टांग में चाकू घोंप दिया गया। वह इस हमले में बेहोश होकर गिर गया। यहां लोगों की भीड़ जुटी तो आरोपी फरार हो गए।

वर्जन-

सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी छात्रों की धरपकड़ की जा रही है। वह फिलहाल फरार है। घायल का इलाज चल रहा है। जल्द आरोपियेां को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें