फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी में युवक के पेट में मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कहासुनी के बाद बदला लेने के लिए 16 फरवरी की रात दूसरे पक्ष के युवक के पेट में चाकू मार दिया। उसे बुरी तरह पीटा और भाग गए। लोग उसे पहले सिविल अस्पताल लेकर गए और फिर आईबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को युवक ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तहसील कैंप निवासी सुहेल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सिद्धार्थ अस्पताल में काम करता है। करीब 15 दिन पहले गुड्डू के भाई के साथ उसका झगड़ा हो गया था। वह 16 फरवरी की रात 11 बजे देशराज कॉलोनी से घर के लिए चला था। घर के पास सुमित्रा स्कूल वाली गली में जुनैद उर्फ गुड्डू, गौरव सैनी, इमरान, साहिल, सादिक, सादाब और तौसीफ ने उसे रोक लिया। गुड्डू ने कहा कि उसके भाई के साथ झगड़ा करने का मजा चखाएगा। गौरव ने उसे पेट में चाकू मार दिया। उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देकर सभी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें