सनौली। गांव जलालपुर प्रथम से रिशपुर गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर शराब के खुर्दे के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई।
मारपीट इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायर कर दिया। हवाई फायर होने से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जलालपुर प्रथम से रिशपुर गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर शराब के खुर्दे को लेकर दो पक्षों में तनातनी चल रही है।
बताया जा रहा है कि शराब का खुर्दा बिना परमिशन के रखा है। इसकी शिकायत दूसरे पक्ष के लोगों ने ठेकेदार को कर दी। शराब के खुर्दे के लिए दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया।
कार में सवार होकर आए युवकों ने दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायर कर दिया। हवाई फायर होने से लोगों में भय बना है। ग्रामीणों को कहना है कि अगर शराब का खुर्दा नहीं हटाया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि शराब के खुर्दे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा होने के बाद दहशत की नीयत से हवाई फायर किया था। हवाई फायर करने वाले व्यक्तियों को अभी सुराग नहीं लग पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।