फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पर जानलेवा हमला, संदिग्ध हालात में मिली

Thu, 18 Jun 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-24 में एक महिला संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से घायलावस्था में मिली है। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


महिला पांच-छह माह की गर्भवती बताई है और उसकी फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने महिला को गंभीरावस्था के चलते पीजीआई रोहतक दाखिल कराया है और इसमें जांच शुरू कर दी है।

मामला थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत का है। हुडा सेक्टर-24 की झाड़ियों में बुधवार अल सुबह एक महिला संदिग्ध हालात में मिली। बबैल नाका चौकी पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। महिला के चेहरे और शरीर पर गहरी चोट के निशान हैं और खून बह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उसकी हालात में कोई सुधार नहीं हो सका। डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया और उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला पांच-छह माह की गर्भवती है और उसके चेहरे पर बुरी तरह से चोट मार रखी है। हमलावरों ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर रखा है।

हमलावर उसको मरी समझकर छोड़ गए या फिर किसी के आने पर फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल महिला के होश में आने का इंतजार है और उसकी हालात खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन


सेक्टर-24 में एक महिला घायलावस्था में मिली है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने उसको पीजीआई रोहतक दाखिल कराया गया है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उसके बयान दर्जकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्र सिंह, प्रभारी, बबैल नाका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें