फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शरद पूर्णिमा पर चुलकाना धाम में श्रद्धालुओं को वितरित किया खीर का प्रसाद

विज्ञापन
श्याम बाबा के दर्शन करते हरीश बंसल और अन्य। स्रोत : सभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। चुलकाना धाम में शरद पूर्णिमा पर श्री श्याम बाबा के भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे धाम परिसर में बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात्रि में निर्मित खीर का भोग भगवान को लगाकर प्रसाद वितरित करने की परंपरा है। इसे श्रद्धालु अमृततुल्य मानते हैं। वृंदावन ट्रस्ट (रजि.) पानीपत के महासचिव हरीश बंसल ने बाबा श्याम के दर्शन किए और खीर का प्रसाद ग्रहण किया। बंसल ने कहा कि बाबा श्याम हारे का सहारा हैं और धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था, सेवा, परोपकार और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवासिंह पुजारी और सतपाल पुजारी ने श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाया। शरद पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर चुलकाना धाम में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला।
6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें