बापौली में विजेता रावल का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
बापौली। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की परीक्षा में विजेता रावल का असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) पद पर चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर पंचायत समिति की वाइस चेयरपर्सन सीमा रावल और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। विजेता ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहते हुए परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों और शिक्षण कार्य के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। विजेता ने बताया कि करीब आठ साल के निरंतर प्रयास, धैर्य और मेहनत के बाद उन्हें सफलता मिली है। इस अवसर पर एडवोकेट जयपाल रावल, डॉ. रामवीर रावल, नीरज रावल, अनिल रावल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
21