फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बुलेट तो रखिए पटाखे ठा नूं, मेरी मम्मी नूं पसंद नहीं तू...

विज्ञापन
गीता यूनिवर्सिटी में स्टार नाइट में प्रस्तुति देते सुनंदा शर्मा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इसराना। गीता यूनिवर्सिटी में शनिवार को फ्रेशर पार्टी आगाज 2026 का आयोजन किया गया। पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा की लाइव प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। उन्होंने ‘बुलेट तो रखिए पटाखे ठा नूं’ और ‘मेरी मम्मी नूं पसंद नहीं तू’ जैसे लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। गानों पर छात्र जमकर झूमे।

कार्यक्रम का शुभारंभ चांसलर एसपी बंसल और गीता बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद चौपाल नाइट्स में हरियाणवी वेब सीरीज ‘भाई साहब’ की स्टार कास्ट अमित सैनी रोहतकिया, सपना लाठर और अरमान अहलावत ने प्रस्तुति देकर हरियाणवी संस्कृति की झलक पेश की।
विज्ञापन


फैशन शो और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आधार पर देव अंतिल को मिस्टर फ्रेशर और लिंगम को मिस फ्रेशर चुना गया। सचिन को जीयू मॉडल मेल, मुग्धा शर्मा को जीयू मॉडल फीमेल, आयुष राणा को शोस्टॉपर मेल और पेमा को शोस्टॉपर फीमेल का खिताब मिला। गुरसेहाज को बेस्ट अटायर मेल, सृष्टि सिंह को बेस्ट अटायर फीमेल, ख्वाहिश को दिवा ऑफ द ईवनिंग, रमन को स्टार ऑफ द ईवनिंग और निलेश कुमार दास को यूनिवर्सिटी टैलेंट आइकन ऑफ द ईयर से नवाजा गया।
विज्ञापन


इससे पहले विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में 450 से अधिक स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। मुख्यातिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता रहीं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना होनी चाहिए। व्यक्ति से बड़ा समाज और समाज से बड़ा देश है। इस अवसर पर प्रो-चांसलर निशांत बंसल, अंकुश बंसल, कुलपति डॉ. मनोज मनुजा और रजिस्ट्रार डॉ. अमित गुप्ता मौजूद रहे।

गीता यूनिवर्सिटी में स्टार नाइट में प्रस्तुति देते सुनंदा शर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें