फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉस्मेटिक की दुकान से कविता बनीं आत्मनिर्भर

Mon, 15 Jun 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कविता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पसीना गांव की कविता ने घर पर कॉस्मेटिक की दुकान खोलकर इसे आय का साधन बना लिया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार की प्रेरणा मिली और उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया।
विज्ञापन

कविता ने बताया कि वह करीब तीन वर्ष पहले स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। समूह से जुड़ने से पहले उनका जीवन घर के कामकाज तक ही सीमित था, लेकिन वह घर पर रहकर ऐसा कार्य करना चाहती थीं जिससे आमदनी भी हो सके। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने घर में कॉस्मेटिक की दुकान शुरू की, जिसे अब दो वर्ष पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज वह घरेलू जिम्मेदारियों के साथ अपनी दुकान भी सफलतापूर्वक संभाल रही हैं। भविष्य में वह अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहती हैं। उनका कहना है कि गांव की कई महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं। कविता के अनुसार, समूह ने उन्हें सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास दिया। समूह के माध्यम से महिलाओं को छोटे व्यवसायों के लिए प्रेरित किया जाता है और जरूरत पड़ने पर कम ब्याज पर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें