फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक माह भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए शुभ : रामप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में मंगलवार को कार्तिक माह की कथा सुनाई गई। कथा वाचक मंदिर के पंडित रहे। कथा के बाद मंदिर की महिला मंडली ने भजन-कीर्तन किया। मंदिर के पुजारी रामप्रकाश पाठक ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे कार्तिक माह की कथा सुनाई गई। कार्तिक माह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस माह में सुबह स्नान करके भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए इसका विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन

इस माह में तुलसी की पूजा और दीपदान करने से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का वातावरण बनता है। कथा के बाद मंदिर की महिला मंडली ने भजन-कीर्तन किया जिसमें महिलाओं के साथ बच्चों ने भी सामूहिक नृत्य किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें