पानीपत। पानीपत रिफाइनरी के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। एक टावर पर काम करते समय हाई वोल्टेज करंट लगने से करनाल जिले के बाल राजपुतान गांव के मोहित (19) की मौत हो गई।
परिजनों ने ठेकेदार व बिजली निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि कर्मचारियेां ने बिना शटडाउन मोहित को टावर पर चढ़ा दिया। परिजनों ने बताया कि मोहित पिछले करीब छह महीने से ठेकेदार बल्लेराम के पास टावर पर काम सीख रहा था। बुधवार को रिफाइनरी के पास स्थित साइट पर टावर का काम चल रहा था। लाइन में हाई वोल्टेज करंट दौड़ रहा था, लेकिन ठेकेदार और अन्य लोगों ने बिजली निगम से संपर्क कर लाइन का शटडाउन नहीं लिया। उन्होंने मोहित टावर पर चढ़ा।