पानीपत। एमजेआर एकेडमी के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में 39 स्वर्ण, 13 रजत व नौ कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन नौ-दस मई को सेक्टर-18 स्थित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में किया गया।
एकेडमी के निदेशक कंवर रविंद्र सैनी ने बुधवार को खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में बढ़ चढ़कर में भाग लेना चाहिए। कोच मुकेश सरोहा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें एमजेआर एकेडमी के खिलाड़ियों ने 39 स्वर्ण, 13 रजत व नौ कांस्य पदक जीतकर जिला का मान बढ़ाया है।