फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कबड्डी में काजल वर्मा ने जमाई धाक

विज्ञापन
कोच जोगिंद्र नंबरदार के साथ ​खिलाड़ी काजल वर्मा। स्वयं
विज्ञापन
जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अब तक हासिल किए 20 पदक
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी-

संवाद न्यूज एजेंसी



पानीपत। डाहर गांव की काजल वर्मा ने महिला सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। जिससे गांव और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता 25 से 28 जुलाई को पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई थी। जिसमें काजल ने हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही उन्हें बेस्ट रेडर के खिताब से नवाजा गया है। काजल तीन साल से कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही हैं। वह कोच जोगिंद्र नंबरदार के मार्गदर्शन में अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 20 पदक हासिल किए हैं। काजल के पिता विजयपाल किराना की दुकान के संचालक हैं और मां नीलम गृहिणी है। काजल का लक्ष्य कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के लिए पदक लाना लक्ष्य



कोच जोगिंद्र नंबरदार ने बताया कि काजल ने इस मुकाम को पाने के लिए बड़ा संघर्ष किया है। जिसके फल स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। गांव में पहुंचने पर काजल और अन्य खिलाड़ियोंं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने उसे शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि गांव में कबड्डी मैदान नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते उन्होंने खिलाड़ियों के लिए संघर्ष करते हुए गांव के राजकीय विद्यालय में खेल मैदान का स्वयं निर्माण कराया। काजल वर्मा ने बताया कि वह कबड्डी में देश के लिए पदक हासिल कर नाम रोशन करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें