इसराना। मोती मंडी शनिवार को बारिश के बाद जलभराव से झील में तब्दील हो चुकी है। जहां बच्चे स्वीमिंग का आनंद उठा रहे हैं। वहीं मंडी में रह रहे करीब 60 परिवार जलभराव से घरों में कैद होकर रह गए हैं।
मोती मंडी में धार्मिक स्थान जैन स्थानक होने से स्थानक में आने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण धर्मपाल जागलान, जयभगवान, प्रदीप भौंक्कर, सुरेश जागलान, तेजवीर जागलान, राजेश जैन, रोहतास गोयल व रमेश ने बताया कि मंडी में काफी वर्षों से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई। निकासी के लिए उन्होंने अपने खर्चे पर एक ट्यूबवेल लगवाया था जो नाकाफी है।