पानीपत। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में बनाई गए पोस्टर को दिखाते हुए।
- फोटो : Panipat
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में बीकॉम फाइनल ईयर में एक स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काजल अव्वल रहीं जबकि ज्योति, ईशा और रितिका द्वितीय और दीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि पौधरोपण और जल संरक्षण बहुत जरूरी है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि अगर भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे। प्रतियोगिता का संचालन बीकॉम फाइनल ईयर की मेंटर सोनिया विरमानी ने किया।
बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कविता-पाठ प्रतियोगिता
आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कविता-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा के लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें पूजा ने प्रथम, मानसी व अक्षिता ने द्वितीय, प्रेरणा व दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिवानी व राहुल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। विजयी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में डॉ. शशि प्रभा व डॉ. सुनीता ढांडा ने निर्णायक मंडल की भूमिका वहन की। गतिविधि का संचालन डॉ. पूजा मलिक व प्रिया द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. गुरनाम डॉ. शर्मिला यादव व डॉ. जोगेश भी मौजूद रहे।
ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में अंजलि अव्वल
आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग ने बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें अंजली ने प्रथम, नितिका और समप्रीत ने द्वितीय तथा निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. अर्पणा गर्ग व प्रो. कनक शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन प्रो. सौरव ने किया।