पानीपत। सुताना गांव में 23 व 24 अक्तूबर और राजाखेड़ी में एक नंवबर को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जिला स्तर पर होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के बारे में हुई बैठक में यह तय किया गया। इसमें सचिव धर्मवीर मलिक, सदस्य चांद मलिक, करण सिंह व सतेंद्र आदि मौजूद रहे। बैठक में दोनों गांवों की तरफ से आवेदन आए थे, जिसे सभी सदस्यों ने सहमति दे दी। तय किया गया कि सुताना में सीनियर और जूनियर कबड्डी और राजा खेड़ी में सब जूनियर कबड्डी मैच होंगे।
ये दस्तावेज जरूरी
कबड्डी में भाग लेने के लिए चार फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र की चार कापी साथ लाएं। वहीं 23 तारीख को होने वाले कबड्डी प्रतियोगिता में 9 बजे के बाद कोई भी खिलाड़ी प्रवेश नहीं कर सकेगा। जिला स्तरीय में भागीदारी के बिना राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अनुशासनहीनता करने वाले खिलाड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रतियोगिता गांव तारिख
-सीनियर कबड्डी पुरुष व महिला गांव सुल्ताना 23 अक्तूबर
-जूनियर कबड्डी बालक व बालिका सुताना 24 अक्तूबर
- सब जूनियर बालक व बालिका राजा खेड़ी 1 नवंबर