फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Politics: जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का दावा, कांग्रेस साथ लड़े तो कर देंगे भाजपा का सूपड़ा साफ

Wed, 03 Apr 2024 09:01 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

जन नायक जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने कहा कि अगर कांग्रेस उनके साथ लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ती है तो भाजपा का प्रदेश में सूपड़ा साफ हो जाएगा। जजपा बस हिसार व भिवानी की सीट चाहती है।
विज्ञापन
जन नायक जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन नायक जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान मंगलवार को भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस को गठबंधन करने का ऑफर भी दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अगर उनके साथ लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ती है तो भाजपा का प्रदेश में सूपड़ा साफ हो जाएगा। जजपा बस हिसार व भिवानी की सीट चाहती है।

विज्ञापन


जजपा उपाध्यक्ष कादियान ने कहा कि नवरात्र में जेजेपी की लिस्ट आएगी, जिसमें सभी 10 सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी। हिसार सीट पर चौटाला परिवार से ही कोई न कोई सदस्य उतारा जाएगा। बहुत अच्छा हुआ कि भाजपा से गठबंधन टूट गया है। क्योंकि किसान, ग्रामीण आंचल का मतदाता हमसे और हमारे इस गठबंधन से नाराज था। हमारा गठबंधन मुद्दों को लेकर हुआ था।

आज तक किसी भी सीएम के कार्यकाल में एक हजार रुपये पेंशन नहीं बढ़ी थी, लेकिन दुष्यंत चौटाला ने 5100 रुपये पेंशन करने की बात कही थी। जोकि 4100 तक ले आए थे। उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी सरकार ने जो सबसे बड़ी गुस्ताखी की है वह है फैमिली आईडी की। फैमिली आईडी में गलतियां और पात्र लोगों के बीपीएल लिस्ट से हटाना भाजपा के पतन का कारण बनेगा। उनके पास ऐसे कई लोगों की लंबी लिस्ट है, जोकि फैमिली आईडी में अपनी इनकम कम दिखा कर न केवल सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं, बल्कि सरकारी नौकरी तक लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें