संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शाहपुर गांव स्थित कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के जीवांश राठी कुश्ती में उभरते खिलाड़ी बन रहे हैं। वह मूलरूप से जींद के बागता खेड़ा गांव के रहने वाले हैं लेकिन अपनी कुश्ती में अपनी प्रतिभा को मजबूत करने के लिए वह घर से दूर रहकर खुद को निखार रहे हैं। पिछले दो साल से वह घर से दूर रहकर कुश्ती अभ्यास कर रहे हैं। 2025 में उन्होंने पहली जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता खेली जिसमें उन्होंने रजत रजत पदक अपने नाम किया। साथ ही स्कूली प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ी जीवांश ने बताया कि उनका सपना है कि वह ऐसे ही मेहनत करते हुए एक दिन कुश्ती में अपने देश का नाम रोशन करे और बड़े खिलाड़ियों में अपनी पहचान बनाए। उनके परिवार भी उन्हें कुश्ती में आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग कर रहा है। उनके पिता अमित राठी बैंक में नौकरी करते हैं। उनकी मां रानी गृहिणी हैं। उनके माता-पिता भी चाहते हैं कि बेटा कुश्ती में अपना नाम बनाए। ऐसे ही मेहनत के साथ आगे बढे।
वह शाहपुर गांव स्थित कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच प्रदीप और कृष्ण राठी के मार्गदर्शन में कुश्ती अभ्यास करते हैं। कोच ने बताया कि एक खिलाड़ी का छोटी उम्र में ही घर से दूर रहकर अपने सपने को पूरा करने का जो जूनुन है वही उसे आगे लेकर जाता है। वह एकेडमी हॉस्टल में रहते हैं। सुबह-शाम घंटों कुश्ती अभ्यास करते हैं। अभी तो उनका कुश्ती में शुरूआत है। उभरते खिलाड़ियों में अपनी पहचान बना रहे हैं। अभ्यास के दौरान मेहनत भी अच्छी करते हैं। ऐसे ही मेहनत करते रहे तो जरूर आगे बढ़ेंगे।
1