फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: झेलम एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनें पिछले काफी दिनों से लगातार कई घंटों की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंच रही हैं। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन रोजाना एक या डेढ़ घंटे की देरी से पहुंच रही है।
विज्ञापन

शनिवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ और झेलम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही काटना पड़ा। ट्रेनों के कई घंटों की देरी से पहुंचने से यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पानीपत से अंबाला जाने वाले यात्री लोकेश, बृजमोहन और राजेश ने बताया कि वह स्टेशन पर सुबह ही पहुंच गए थे लेकिन ट्रेन कई घंटे के बाद भी स्टेशन पर नहीं पहुंची। जिससे यात्रियों को कई घंटे तक स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा। साथ ही दर्जनाें ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्री कई घंटों तक स्टेशन पर ही ट्रेन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि पिछले काफी दिनोंं से ट्रेनों के निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। कई जगह मरम्मत कार्य को लेकर यह समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही लंबे रूटों की ट्रेन की महत्वपूर्ण पासिंग कराने के लिए ट्रेन को स्टेशन पर ज्यादा समय रोकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें