फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर का ताला तोड़कर गहने और दस्तावेज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के पास देहरादून गई थी पीड़िता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-24 में चोर एक मकान का ताला तोड़कर सोने और चांदी के गहने व दस्तावेज ले गए। मकान मालकिन एक सप्ताह पहले बेटी के पास देहरादून गई थीं। वापस आईं तो मकान का ताला टूटा मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-24 निवासी संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी देहरादून में रहती है। 13 अगस्त को वह मकान का ताला लगाकर देहरादून गई थीं। जहां से 24 अगस्त को वापस आईं तो देखा कि उनके मकान के नीचे वाले कमरे का ताला टूटा है। चोर अलमारी को तोड़कर सोने की चेन, लॉकेट, कानों के झुमके, मकान के दस्तावेज और अन्य दस्तावेज ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना चांदनीबाग प्रभारी संदीप ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें