फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान के घर से लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गांव गवालड़ा के बीएसएफ जवान के घर से कमरों, अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामनिवास निवासी गवालड़ा ने बताया कि वह बीएसएफ में कार्यरत है। कई माह से परिवार समेत समालखा में रह रहे हैं। वीरवार को वे गांव गवालड़ा में अपने घर आए थे तब घर पर सब ठीक ठाक था। बाद में जब वे रविवार को गांव में अपने घर आए तो घर के सभी कमरों, अलमारियों व संदूक के ताले टूटे हुए थे।
घर से करीब दस तोले सोने के जेवर जिनमें रानी हार, चार अंगूठी व कानों की बाली गायब मिली। घर का सारा सामान बिखरा मिला। चोरी हुए सामान की कीमत कारीब पांच लाख रुपये है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें