फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजी की शादी में आए मामा की कार से 20 लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 में भांजी की शादी में शरीक होने आए मामा की कार के शीशे तोड़कर चोरों ने गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में 20 लाख रुपये के गहने थे। रात ढाई बजे जब मामा कार से सामान निकालने आया तब वारदात का पता चला। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की और चांदनी बाग थाना पुलिस में इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में शिमला की ऑफिसर कॉलोनी निवासी डॉ. सचिन सूद ने बताया कि वह सरकारी डॉक्टर हैं। वीरवार रात को वह पानीपत के शगुन फार्म में आयोजित अपनी भांजी के शादी समारोह में शामिल होने परिवार सहित पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार गार्डन के साथ खाली प्लॉट में पार्किंग में खड़ी की थी। उसने रात पौने 11 बजे गाड़ी खड़ी की थी। देर रात करीब 2:30 बजे वह गाड़ी से सामान निकालने के लिए पार्किंग में गए।
इस वक्त गाड़ी की दाहिनी तरफ का पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी के अंदर रखा बैग भी चोरी था। बैग में एक लाल रंग का सूटकेस था। जिसमें 57 ग्राम चोकर सेट, 59 ग्राम की चार चूड़ियां, 3 तोले का सेट, मनके वाला चेन सेट, दो चांदी की पाजेब, एक बड़ी अंगूठी, एक छोटी अंगूठी, नथनी व कपडे़ थे। चोरी आभूषणें की कीमत 20 लाख रुपये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें