फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली मीटरों से छेड़छाड़ में जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूनियन ने असली आरोपी को बचाने के आरोप लगा किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। इसराना सब डिवीजन में बिजली मीटरोंं से छेड़छाड़ के मामले में जेई अंकित को निलंबित कर दिया है। इन पर उपभोक्ताओंं से रुपये लेकर मीटर की रीडिंग बदलने के आरोप हैं। साथ ही बाजार से रीडिंग कम करने का उपकरण खरीदकर मीटरों में लगाने का आरोप है। जिससे मीटरों की गति धीमी हो गई थी। मामले की शिकायत केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी और बिजली मंत्री अनिल विज तक पहुंची थी।
विज्ञापन

इसराना सब डिवीजन में बिजली मीटरों में छेड़छाड़ करने का मामला फरवरी में सामने आया था। एसडीओ इसराना ने उस समय जेई को पत्र जारी किया था। जिसमें मीटरों के स्वयं पैक करने को गलत बताया था। उन्होंने जीएससी की देखरेख में इनको पैक करने के आदेश दिए थे। इन सबके बीच 44 मीटरों में गड़बड़ी मिली थी। बिजली निगम ने जेई अंकित को निलंबित कर दिया है। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के इसराना सब डिवीजन के सचिव संदीप ने बताया कि जेई अंकित को गलत आरोप लगाकर निलंबित किया है। यूनियन इसका विरोध करती है। उनको बहाल नहीं किया जाता है तो यूनियन प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। यूनियन ने इसके साथ सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। इसराना सब डिवीजन के एसडीओ मनोज कुंडू ने बताया कि जेई को जांच के बाद निलंबित किया है। बाकी कर्मचारियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें