फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रजवाहे की पटरी पर मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। थाना इसराना क्षेत्र के हड़ताड़ी गांव के पास रजवाहे की पटरी पर एक अधेड़ का शव मिला है। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के पास से एक शराब की बोतल भी मिली है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह को लोग जब खेतों में पहुंचे तो रजवाहे की पटरी पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। मृतक की उम्र 45 वर्ष के आस-पास लग रही है। सूचना मिलने पर इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक कई दिनों से शराब के नशे में वहां घूम रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें