फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो अवैध कॉलोनियों में चला जेसीबी, तीन गेट हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने शहर के सटी पांच एकड़ में बसाई जा रही दो कॉलोनियों में अवैध निर्माण तोड़ दिया। इसके साथ न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए लोहे के तीन बड़े गेट तोड़ दिए। निगम अधिकारियों ने गेट हटाने की कार्रवाई आसपास के लोगों की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

नगर निगम के एटीपी दीपक राणा की अगुवाई में बुधवार को सुबह 11 बजे कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई शाम छह बजे तक चली। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के एमई वीरेंद्र मलिक के साथ भवन निरीक्षक रिंकू कार्रवाई में शामिल रहे। निगम की टीम ने सेक्टर-24 से उग्राखेड़ी रोड पर तीन एकड़ में काटी जा रही है अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की। यह दो निर्माण कार्यों को गिराया गया। इसके साथ कई डीपीसी तोड़ी। वहीं इंडो गार्डन में दो एकड़ में नई कॉलोनी काटी जा रही थी। यहां सीवर बिछाकर सड़क बना दी थी। निगम अधिकारियों ने यहां सड़क और सीवर को तोड़ दिया। एटीपी दीपक राणा ने बताया कि निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। ऐसी शिकायत या सूचना मिलते ही निर्माण कार्य को तोड़ दिया जाएगा। निगम पिछले कई दिन से कार्रवाई कर रहा है।
निगम ने तीसरी बड़ी कार्रवाई न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में की। यहां स्थानीय लोगों ने तीन मुख्य गलियों में अवैध रूप से लोहे के बड़े गेट लगा दिए थे। कुछ लोगाें ने नगर निगम में इसकी शिकायत की थी। उनका आरोप है कि कॉलोनी में तीन गेट लगाए गए हैं। ऐसे में यहां से निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। शाम के समय सुरक्षा के नाम पर इन गेट को बंद कर दिया जाता है। इनको सुबह ही खोला जाता है। ऐसे में किसी प्रकार की आपात स्थिति में रास्ता नहीं मिल पाता। लोगों को अपने वाहन लेकर दूसरी गलियों से घूमकर गंतव्य को जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें