फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जेबीएम के कर्मी काम पर लौटे, निगम और समालखा परिषद कर्मचारियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
गाड़ी में कूड़ा डालते शहरवासी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जेबीएम के कर्मी काम पर लौट आए हैं। वहीं नगर निगम और समालखा नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी है। यूनियन ने 11 मई तक हड़ताल पर हैं। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान शुरू हो गया है। समालखा में सफाई का काम ठप पड़ा। ऐसे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पानीपत व समालखा में अब भी करीब 350 टन कूड़ा पड़ा है। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन ने शनिवार को पालिका बाजार स्थित कार्यालय के नीचे धरना प्रदर्शन किया। प्रधान नरेश कुमार अटवाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। उनकी मांगों को लागू करने की बजाय टाला जा रहा है, इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यूनियन ने 11 मई तक हड़ताल तय की है। सरकार इस दिन तक मांगों को लागू नहीं करती है तो वे हड़ताल बढ़ाने को मजबूर होंगे। नगर निगम क्षेत्र में करीब 484 कर्मचारी हड़ताल हैं। उनके साथ दमकल विभाग के करीब 99 कर्मी हड़ताल पर बैठे हैं। इनकी 22 सूत्रीय मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



शहर में जगह-जगह पड़ा कूड़ा
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई कार्य लगातार बाधित है। हालांकि निगम दो एजेंसियों की मदद से सफाई कार्य में लगा हुआ है। जेबीएम के कर्मियों के काम पर लौटने के बाद डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य शनिवार को कुछ गति पकड़ पाया है। शहर में अभी करीब 150 टन कूड़ा पड़ा है।



समालखा में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे

समालखा। नगर परिषद के कर्मचारी अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने परिषद कार्यालय के बाहर धरना देकर मांगों को रखा। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते शहर में सफाई नहीं हो पाई और न ही कूड़े का उठान किया जा सका, ऐसे में करीब 200 टन कूड़ा शहर में पड़ा है। रेलवे रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जौरासी गांव के नेहा और उर्मिला ने बताया कि बाजार में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से पैर रखने की भी जगह नहीं है। ऐसे में खरीदारी करना भी मुश्किल हो जाता है। नगर परिषद सचिव प्रिंस ने शुक्रवार को नगर निगम पानीपत के कर्मियों के सहयोग से सफाई कराने का प्रयास किया था। हड़ताली नगर परिषद कर्मचारियों के विरोध के चलते कर्मी दोबारा सफाई के लिए नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें